परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के सराय ओपी क्षेत्र के हरदियां मोड़ के समीप एक मकान से चोरों ने करीब 47 हजार नगर सहित लाखों रुपए से अधिक का सामान उड़ा लिया. घटना के संबंध में मकान मालिक राजेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि हम लोग अपने घर में सो रहे थे. तब तक सुबह तीन बजे करीब में कुछ आवाज सुनाई दिया. तब हमलोगों ने उठकर देखा तो कमरे के अंदर का अलमीरा खुला हुआ है और अंदर प्रवेश कर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा है. उन्होंने बताया कि घर के अंदर से चोरों द्वारा अलमीरा में रखा तीन अंगूठी, एक मंगलसूत्र, चार पायल, दो चांदी का सिक्का सहित 47 हजार नगद की चोरी की गई है. वही चोरी गए सामानों की कीमत लाखों रुपए से की जा रही है. इधर पीड़ित ने स्थानीय आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…