परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने आए दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया.थानाअध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सीवान-गोपालगंज मुख्य मार्ग पर स्थित टड़वा गांव के मिशन के बगल में स्थित शिव मंदिर के पास एक उजले रंग के अपाचे के साथ दो युवक खड़े हैं. जो अपनी बाइक बेचने के लिए आए हैं. तभी गस्तीकर रही पुलिस ने सत्यापन के लिए गयी. लेकिन दोनो युवक भागने लगे.
तब तक जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान दोनों चोरो ने बताया कि हमलोग साथ मे बाइक चोरी करते है और चोरी की बाइक से शराब तस्करी करते है. वही पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से एक पेचकस व एक मास्टर चाभी बरामद किया. दोनो चोरो की पहचान महादेवा ओपी क्षेत्र के चकिया निवासी शम्भू प्रसाद के पुत्र नीरज कुमार और गौरीशंकर यादव के पुत्र संजय यादव के रूप में की गई.जिन्हें जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…