मैरवा

हरियाणा से आ रहा 12 सौ लीटर शराब लदा मिनी ट्रक जब्त

परवेज अख्तर/सिवान :- मैरवा पुलिस ने बुधवार की रात बिहार-यूपी सीमा के धरनी छापर में 12 सौ लीटर शराब लदा डीसीएम (मिनी ट्रक) जब्त की। यह शराब हरियाणा से प्याज में छुपाकर सिवान लाई जा रही थी। जब्त शराब की बाजार मूल्य करीब आठ लाख बताई जा रही है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर शराब धंधेबाज के बारे में जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार चालक हरियाणा के हिसार जिला के मसूदपुर का सत्यवीर सिंह है। बताते हैं कि मैरवा एएसआइ रामदयाल सिंह और रामनिवास सिंह बाइक से रात्रि गश्त के दौरान उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा के निकट धरनी छापर चेकपोस्ट पर पहुंचे।

पुलिस को उत्तर प्रदेश की तरफ से एक डीसीएम आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने इशारा कर चालक से वाहन रोकने को कहा। वाहन रोककर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। डीसीएम पर बोरे में प्याज लदा हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने चालक से कागजात दिखाने को कहा, लेकिन चालक ने कोई कागज प्रस्तुत नहीं किया। इसी दौरान प्याज की गंध के साथ शराब की महक भी आई। पुलिस ने डीसीएम ट्रक की अच्छी तरह तलाशी लेनी शुरू की।

जैसे ही प्याज का बोरा हटाया गया उसके नीचे कार्टन में शराब लदी पाई गई। पुलिस चालक के साथ डीसीएम को कब्जे में लेकर थाने ले गई। वाहन पर लदी 4403 बोतल में 1232 लीटर शराब जब्त की गई। शराब के कार्टन के ऊपर कुछ बोरे में सड़े हुए प्याज लदे हुए थे। पुलिस ने डीसीएम को जब्त कर ली है तथा चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026