Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मोबाइल दुकान में चोरी का प्रयास, एक गिरफ्तार, दो फरार

परवेज अख्तर/सिवान :- सराय ओपी के उखई बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में बुधवार की देर चोरों ने दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया। मौके पर ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया, लेकिन उसके दो साथी भागने में सफल रहे। चोरी की घटना मोबाइल दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात ग्रामीण सो रहे थे। इस दौरान कुछ दूरी पर ताला टूटने की आवाज सुनाई देने पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर घटना का जायजा लेने लगे।

तभी ग्रामीणों की नजर उखई निवासी नीपू कुमार की मोबाइल दुकान पर पड़ी। इस दौरान ग्रामीणों के आने की भनक लगते ही चोर कुछ दूरी पर जाकर छुप गए। वहीं ग्रामीण भी पुन: चोरी की आशंका होने पर छुप कर चोरों का इंतजार करने लगे। तभी एक घंटे बाद माहौल शांत देखकर एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और बचे हुए ताला को तोड़ने लगे। यह देख काफी संख्या में ग्रामीण टूट पड़े और एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसके दोनों साथी फरार हो गए।

ग्रामीणों ने बगल से एक बाइक भी बरामद की। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर ओपी प्रभारी पहुंचे और चोर को अपने हिरासत में ले उसकी निशानदेही पर उसके साथियों की गिरफ्तारी में जुट गयी। पकड़ा गया चोर दीनदयालपुर निवासी मिथुन कुमार साह बताया जाता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026