Siwan News

जल जीवन हरियाली की सफलता को लेकर प्रभारी मंत्री ने की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान:- सरकार के अति महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली की सफलता को लेकर आज प्रदेश के कला संस्कृति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार सीवान पहुंचे और जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के शत-प्रतिशत सफलता को लेकर स्थानीय जिला परिषद के सभागार में जिले के आला अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में जिला पदाधिकारी को हर हाल में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम को लेकर जन जागरूकता एवं विविध कार्यक्रमों के आयोजन पर बल देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार के सात निश्चय योजना के बाद सरकार की यह अति महत्वाकांक्षी योजना आने वाले दिनों में बिहार के लोगों के लिए संजीवनी का काम करेगी उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली को लेकर सीवान में आगामी 19 जनवरी को विशाल मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया है ।जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारियों से लगायत आम आवाम की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। ताकि बिहार के बाद अन्य प्रदेशों को भी जनजीवन हरियाली को लेकर एक संदेश जाए।कला संस्कृति मंत्री सह प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार ने जिला परिषद सभागार में नेताओं और अधिकारियों के साथ अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की ।बैठक मे जल जीवन हरियाली पर विस्तार से चर्चा की गई । कला संस्कृति मंत्री ने आगामी 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाए जाने को लेकर पदाधिकारियों को सिवान जिले के आम आवाम की भागीदारी मानव श्रृंखला में सुनिश्चित कराने को लेकर भी कई तरह के निर्देश दिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026