Siwan News

एनआरसी और सीएबी के विरोध में भीम आर्मी भी उतरा सड़को पर

परवेज अख्तर/सिवान:- भारत एकता मिशन सिवान जिला इकाई ने एनआरसी एवं सीएबी कानून के विरोध में आज आक्रोश मार्च निकाला। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष दीपक सम्राट के नेतृत्व में जिले के कई सामाजिक बहुजन संगठनों की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन किया गया।आक्रोश मार्च को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक सम्राट ने बताया कि देश अनेकों समस्याओं से गुजर रहा है गरीबी बलात्कार बेरोजगारी भूखमरी बीमारी अशिक्षा चरम पर है। लेकिन सरकार धर्म जाति हिंदू मुस्लिम जैसे सांप्रदायिक मुद्दों को उठाकर देश को तोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि एनआरसी और सीएबी कानून मिलाकर भाजपा नीत सरकार देश के मुस्लिम भाइयों को जिस तरह नजरअंदाज कर रही है भीम आर्मी भाजपाइयों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। इस कानून से दलित पिछड़े मुसलमान सभी प्रभावित होंगे इसका जीता जागता सबूत आसाम है ऐसे ही सरकार की नीति रही तो देश को बहुत बड़ी त्रासदी का सामना करना पड़ेगा यह देश धर्मनिरपेक्ष देश है। इस देश का संविधान सबको समानता स्वतंत्रता भाईचारा सिखाता है। ऐसे में एन आरती और सीएबी कानून को सरकार को वापस लेना होगा नहीं तो देश को बहुत क्षति पहुंचेगी और हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। इस आक्रोश मार्च में सीवान जिले के सभी मुस्लिम नान मुस्लिम लोगों ने आपसी भाईचारा दिखाते हुए हजारों की संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में दीपक सम्राट ,रवि जी, रवि रतन ,संजोग बौद्ध गजेंद्र बौद्ध, मोहम्मद अखलाक, मोहम्मद हबीबुल्लाह, मोहम्मद नैमतुल्ला खान, अजीत पासवान ,मोहम्मद अली अब्बास, अजय गौड़, अजय यादव, मुरली बैठा, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद आफताब समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026