Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

प्रभारी मंत्री ने तीन शहीद द्वार का किया लोकार्पण

परवेज अख्तर/सिवान: राष्ट्रीय युवा जन जागरण संस्था द्वारा आयोजित तीन शहीद द्वार का लोकार्पण राज्य पर्यटन मंत्री सह प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार ने किया। इस अवसर पर सांसद ओम प्रकाश यादव,सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, जिप अध्यक्ष संगीता चौधरी ने भी संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सभी ने शहीद अमर रहें,वंदे मातरम के नारों को लगाते हुए शहीद स्मारक पर पुष्पार्चन और माल्यार्पण किया गया। अगस्त क्रांति के दौरान जिले के इतिहास में 13 अगस्त की घटना यादगार रही। समय बदला, लेकिन 13 अगस्त की प्रासंगिकता आज भी कायम है। तब अंग्रजी हुकुमत के खिलाफ नारा लगाते हुए झगरु साह, छटू गिरि व बच्चन प्रसाद ने अपनी शहादत दी थी। वहीं पचास से अधिक लोग अंग्रेजों की गोलियों से घायल हुए थे। प्रभारी मंत्री ने बताया कि शहीद सराय में शहीद दिवस में अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहाकि नगर परिषद को इसका और विकास करना चाहिए क्योंकि तीन महान पुरूष झगरू साह, छटू गिरि व बच्चन प्रसाद ने यही पर शहादत दी थी। जिस जगह पर में पुष्पार्चन किया। यह क्षण मेरे लिए गौर्वशाली है। में शहीदों को नमन कर रहा हूं। इस के लिए में सभी को बधाई देता हुआ। मौके पर पूर्व नगर पार्षद देवेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, अभिन्नयू सिंह, सोनी गुप्ता, जनक देव तिवारी,महात्मा भाई, योगेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, राजीव रंजन राजू,विकास सिंह उर्फ जीसू सिंह, मनीष कुमार, योगेन्द्र सिंह, निलेश वर्मा, रविरंजन श्रीवास्तव, सुरज गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026