परवेज अख्तर/सिवान : जिले के असांव थाना के शंकरपुर गांव में सोमवार की सुबह एक युवक ने काली मंदिर एवं ब्रह्मस्थान मंदिर में तोड़फोड़ की, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में असांव थाना के शंकरपुर गांव निवासी महेश राय ने असांव थाना में आवेदन देकर बताया है कि गांव के शंकर राम ने सोमवार की सुबह काली मंदिर में घुसकर पिंडी को क्षतिग्रस्त कर दिया एवं ब्रह्मस्थान मंदिर को कुदाल से खुदाई कर दी। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किए तो सभी के साथ मारपीट की और सभी के घरों में आग लगाने एवं जान से मारने की धमकी दे डाली। इस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने शंकर राम को पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में असांव थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि शंकर राम को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…