सीवान में आर्केस्ट्रा एंड म्यूजिकल में छापेमारी कर नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त, किन्नरों ने काटा बवाल, आगजनी कर किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सीवान: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर मिशन मुक्ति फाउंडेशन व जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम द्वारा जिला पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रुप से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में संचालित अलग-अलग तीन आर्केस्ट्रा ग्रुप में छापेमारी कर छह नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गई सभी लड़कियां पश्चिम बंगाल व यूपी लखनऊ की हैं। छापेमारी के दौरान एक आर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार भी कर लिया गया।मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व महिला थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने संयुक्त रुप से बताया कि गुरुवार की सुबह महुआरी गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान आजाद आर्केस्ट्रा एंड म्यूजिकल ग्रुप, न्यू म्यूजिकल ग्रुप आर्केस्ट्रा व किंग आर्केस्ट्रा से कुल 17 लड़कियों को हिरासत में लेते हुए मुफस्सिल थाना लाया गया।

इस दौरान सभी से पूछताछ व उनके उम्र का सत्यापन करते हुए इनमें से छह नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराते हुए।उनकी मेडिकल जांच कराकर महिला बाल सुधार गृह भेज दिया गया। साथ ही उनके स्वजनों को इसकी सूचना दे दी गई। वहीं अन्य 11 लड़कियों को छोड़ दिया गया। महिला थानाध्यक्ष नेे बताया कि किंग आर्केस्ट्रा के संचालक पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिला के झारकली कोस्टल निवासी लखन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दो आर्केस्ट्रा संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। छापेमारी के क्रम में दो आर्केस्ट्रा संचालक मौके से फरार हो गए थे। छापेमारी टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष, महिला थानाध्यक्ष के साथ मिशन मुक्ति फाउंडेशन के टीम लीडर अमित कुमार, डायरेक़्टर विरेंद्र कुमार सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई के अमित कुमार, शैलेश कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

किन्नरों ने काटा बवाल, आगजनी कर किया प्रदर्शन :

पुलिस टीम व मिशन मुक्ति फाउंडेशन तथा जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम द्वारा छापेमारी कार्रवाई करते हुए आर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़कियों को हिरासत में लेकर थाना लाए जाने के विरोध में किन्नरों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान सिवान-गोपालगंज मुख्य सड़क पर मुफस्सिल थाना गेट पर आगजनी करते हुए प्रदर्शन किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026