परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र एक गांव में दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुष्कर्म गांव के ही एक नाबालिग लड़के ने किया है। बच्ची व आरोपी दोनों ही नाबालिग है। स्वजनों के अनुसार बुधवार की सुबह गांव के ही एक लड़के ने शौच के लिए घर से निकली नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद लड़के ने एफआईआर दर्ज कराने पर खामियाजा भुगतने तक की धमकी दे डाली।
बच्ची के पिता ने स्थानीय थाना को इसकी सूचना देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले में बच्ची के पिता ने महिला थाना में आवेदन देकर प्रथामिकि दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर आरोपी अपने पुराने घर पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची घर पर आकर स्वजनों को पूरी बात बताई, इसके बाद स्वजनों ने घटना की सूचना थाना को दी। घटना की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि बच्ची व आरोपी दोनों नाबालिग है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…