परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर में चोरों के हौसले इस तरह से बुलंद हैं कि चोर पर्व त्यौहार के मौके पर वारदात को अंजाम देने में लगे हैं। महादेवा ओपी क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले में एक बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब छह लाख की चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर गिरफ्तारी में जुट गई है। चोरों ने बंद घर से लाखों के आभूषण सहित कीमती समान की चोरी कर ली हैं। इस संबंध में गृहस्वामी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि छठ पर्व मनाने के लिए घर बंद कर परिवार के सभी लोग गांव चले गए थे।
बुधवार को गांव से लौटने के बाद जब घर के मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। अंदर के दोनों कमरों का ताला टूटा हुआ था। आलमारी का सामान बाहर बिखरे पड़े थे। साथ ही आलमारी में रखे जेवर और कीमती सामान गायब थे। बताया कि करीब छह लाख की चोरी हुई है। इसकी सूचना महादेवा ओपी को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…