Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रेपकांड मामले में नाबालिक को बयान के लिए कोर्ट भेजा

  • साल की बच्ची के साथ हुई थी रेप, अभियुक्त पुलिस गिरफ्त से फरार
  • पााक्सो एक्ट के तहत पुलिस मामले की कर रही तहकीकात

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के ही एक मनचले युवक ने दुष्कर्म किया था. जिसको लेकर पीड़िता की मां ने गांव के ही डोमा तुरहा के 18 वर्षीय पुत्र सरल तूराह पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक नाबालिक 28 मई की दोपहर गांव के बाहर स्थित आम के बगीचे में आम चुनने के लिए गई थी. इसी दरमियान घात लगाकर मनचले युवक सरल तुरहा ने नबालिक ब्च्ची को बहला-फुसला कर कौली छपरा गांव के समीप चांदपुर मैरवा मुख्य नहर में ले जाकर दुष्कर्म किया. लड़की के चिल्लाने पर राहगीरों उधर गये. जिसके बाद युवक फरार हो गया. इस संदर्भ में पुलिस ने सोमवार को नाबालिक बच्ची को 164 के बयान को लिये कोर्ट में पेश किया है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि नाबालिक लड़की की मेडिकल भी कराई गई है. वह 164 का बयान भी लिया गया है. इस कांड में पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. फिलहाल अभियुक्त पुलिस गिरफ्त से बाहर है. गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024