Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मीरअलीपुर ने शफी छपरा को तीन-शून्य हराकर जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के बड़हरिया प्रखंड के जोगापुर स्थित खेल मैदान में जोगापुर वालीबॉल प्रीमियर लीग व ब्लू हील्स इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली के तत्वावधान में वालीबॉल का फाइनल मैच मीरअलीपुर (गोपालगंज) व शफी छपरा के बीच खेला गया. इस फाइनल मैच में मीरअलीपुर ने शफी छपरा को तीन-शून्य को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया. इस मौके पर मुख्य अतिथि जमशेद अब्बास, आयोजक बिनियामीन अब्बास उर्फ झूनझून अब्बास, सरपंच ओसिहर सिंह, लड्डन बाबू, एसआइ जहांंगीर आलम आदि ने खेलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि जमशेद अब्बास, आयोजक झूनझून अब्बास,एस आइ जहांंगीर आलम,लड्डन बाबू आदि ने विजेता टीम के कप्तान सौरभ कुमार को विनर कप व उपविजेता टीम के कप्तान अभिषेक कुमार को रनर कप प्रदान किया.

इस मौके पर आयोजक झूनझून अब्बास ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये व जमशेद अब्बास ने चार रुपये बतौर पुरस्कार प्रदान किया.जबकि उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया. वहीं बेस्ट ऑफ 12 का खिताब मीरअलीपुर के कैप्टन सौरभ कुमार को व बेस्ट ऑफ सिक्स का पुरस्कार शफी छपरा को प्रदान किया गया. इस मौके पर आयोजक झूनझून अब्बास ने कहा कि खेल को एक मंच के रुप में इसलिए चुनाव किया ताकि अपने गांव के बच्चों से मुखातिब होकर अपनी बात रख सकूं. उन्होंने कहा कि शिक्षा को हथियार बनाने की जरुरत है जो तमाम मुरादें पूरी करने में मददगार है. इस मौके पर फैसल अब्बास, शहनवाज, आशिफ अली,अफरीदी, सकलैन,इम्तेयाज अहमद,नौशाद आलम सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026