Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिसवां कला में युवक की मौत की घटना के दूसरे दिन गांव में पसरा रहा सन्नाटा

कार व बाइक की सीधी टक्कर में हुई मौत

परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के एमएच नगर थाना के सिसवां कला निवासी मुकेश कुमार सिंह (33) की सड़क दुर्घटना में मौत की घटना के बाद दूसरे दिन गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा. मृतक की घर से रूक रुककर रोने विलखने की आवाजें आ रही थी. गुरुवार की शाम शव जैसे ही पोस्टमार्टम कराकर घर लौटा समूचा माहौल गमगीन हो गया.मृतक के पिता व पत्नी समेत सभी बच्चों का रो रोकर हाल बुरा है. परिजनों का आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था. मृतक की गांव स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया. गौरतलब हो कि बिते मंगलवार की संध्या सिसवन सीवान मुख्य पथ एसएच 89 व कुतुब छपरा गांव के समीप कार व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार मुकेश सिंह पिता नंदकिशोर सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गयी थी.

मृतक मैरवा में रिलेशन में आयोजित शादी समारोह से बाइक से घर लौट रहे थे. तभी उक्त स्थाल पर दुर्घटना घटी. सूत्र बताते है कि बेगनार व बाइक की टक्कर इतना जोरदार था कि बाईक व कार का परखचे उड़ गये. मृतक के जेब में रखे आधार कार्ड से किसी ने परिजनों की सूचना दी गयी थी. मृतक दिल्ली में रहकर ठिकेदारी का काम करता था.अपनी भगीनी की शादी में पूरा परिवार बिते 22 नवंबर को घर आये थे. शादी विवाह संपन्न के बाद दिल्ली जाने की तैयारी में थे. तभी 9 दिसंबर की घटना घट गयी. मृतक के दो पुत्री रुची (11वर्ष) ओमजी (10वर्ष) तथा एक पुत्र जीया (8वर्ष) शामिल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026