रघुनाथपुर में शरारती तत्वों ने लगाई आग, तीन झोपड़ी जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के शाहपुर टोला में बुधवार की रात शरारती तत्वों ने बुटन बिंद की तीन झोपड़ी में आग लगा दी। इस अगलगी में अनाज, कपड़ा समेत एक करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस मामले में बुटन बिंद की पत्नी आशा देवी ने थाने में आवेदन देकर चार लोगों को आरोपित की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के संबंध में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह बुधवार की रात अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठी थी।

तभी गांव के ही मनोज मल्लाह, हंसनाथ मल्लाह, सुदामा मल्लाह, कृष्णा मल्लाह ने उनकी झाेपड़ीनुमा घर में आग लगा दी और फरार हो गए। आग की लपटें देख शोर मचाना शुरू की। जब तक आसपास के लोग एकत्रित होते तथा आग पर काबू पाते तीनों झोपड़ी में रखे अनाज, कपड़ा समेत करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस मामले में थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026