सिवान के नया किला मोड़ के समीप हवाई फायरिंग कर शरारती तत्वों ने फैलाई सनसनी

परवेज अख्तर/सिवान :
नगर थाना क्षेत्र के नया किला मोड़ के समीप एक मोहल्ला में रविवार की दोपहर शरारती तत्वों ने हवाई फायरिंग कर सनसनी फैला दी. फायरिंग की घटना के बाद सभी शरारती तत्व फरार हो गए. घटना के बाद कुछ देर के लिए मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इसकी सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. हालांकि पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लग सका. सूत्रों की मानें तो फायरिंग का आरोप नया किला के ही रहने वाले एक व्यक्ति के दो पुत्रों पर लगा है. पुलिस फायरिंग करने वालों के घर भी पहुंची लेकिन किसी ने जब घर का दरवाजा नहीं खोला तो बैरंग वापस लौट गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके पूर्व में भी फायरिंग करने वाले अक्सर इस तरह की घटना को अंजाम देते रहे हैं. फायरिंग के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल कायम है, लेकिन फायरिंग का कारण अब तक पता नहीं चल सका है. पुलिस भी अपने स्तर से फायरिंग की जांच में जुटी हुई हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026