सिवान : ट्रक व टेंपो में सीधी भिड़ंत, टेंपो चालक की मौत, चक्का जाम

छपरा-गोपालगंज एनएच 531 व सराय थाना के वैशाखी मोड़ के समीप में रविवार को तड़के 10.30 बजे ट्रक व टेंपो की सीधी टक्कर में टेंपो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि टेंपों पर सवार तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि टेंपो सीवान से सवारी भरकर तरवारा की तरफ जा रही थी. तभी सीवान की तरफ से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दिया. आवाज सुनकर जबतक लोग इकट्ठा होते तबतक ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुये सभी घायलों को टेंपो से बाहर निकाल कर इलाज के लिये भेजा. उधर घटना की सूचना मिलते ही सराय थाना प्रभारी तनवीर आलम, पचरूखी सीओ रामानंद सागर दल बल के साथ मौके पर पहुंच वस्तुस्तिथि का ज्याजा लिया. साथ ही मृतक की पहचान जी. बी. नगर थाना के काला डुमरा गांव निवासी नंदलाल यादव के रुप में की. जबकि टेंपो पर सवार अन्य लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया.

साथ ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस सड़क दुर्घटना की सूचना दी. उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन बदहवास घटना स्थल पहुंच कर घटना की जानकारी ली. उसके बाद गुस्साये परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजा को लेकर छपरा गोपालगंज एनएच 531 वैशाखी मोड़ के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान प्रशासन विरोधी नारे भी लगा रहे थे. तकरीबन चार घंटे तक सड़क जाम रखा. प्रशासन के आश्वासन व मुआवजा दिये जाने के बाद लोग जाम से वापस लौटे. उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026