सिवान में युवक को बदमाशों ने बाइक लूट के दौरान मारी गोली

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरावे गांव में बुधवार की दोपहर बाइक लूट के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान सामने से एक गाड़ी आता देख बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक को बदमाशों ने पैर में एक गोली मारी है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचाकर घायल से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गए। घायल की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी गांव निवासी राजन सिंह के रूप में हुई है।इलाज के क्रम में घायल राजन ने बताया कि मैं और मेरा चचेरा भाई सोनू सिंह बाइक पर सवार होकर घर से शहर रामनवमी के लिए झंडा खरीदने के लिए आ रहे थे।

सरावे गांव स्थित पुल के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक बैठे थे।तीनों युवक ने हमलोगों को रोक दिया।रूकने पर तीनों युवक हमलोगों से बाइक मांगने लगे। इस पर मैं बाइक की चाबी निकालकर नीचे उतर गय। तभी एक बदमाश हथियार दिखाने लगा।बाइक छीनने का विरोध करने पर बदमाश ने मुझे गोली मार दी।गोली मेरे पैर में लगा गई। तभी सामने से एक स्कार्पियो आ रही थी, जिसे देखकर तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।मेरी बाइक नहीं छीन पाए। बताया कि तीनों बदमाश मास्क पहने हुए थे। घटना के बाद सदर अस्पताल में काफी संख्या में लोगों की भीड़ हो गई थी।मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही घायल से पूछताछ कर बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024