✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सराय ओपी क्षेत्र के पासवान चौक हरदिया मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने खेत से काम कर लौट रहे मजदूर को रौंद दिया। इससे मजदूर की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को घटना स्थल छोड़ कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान वैशाखी निवासी 60 वर्षीय रामगोविंद राम के रूप में हुई। घटना के पश्चात वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं पुलिस ट्रक को थाना लेकर चली गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामगोविंद अपने खेत में काम करने के बाद अपने घर वैशाखी लौट रहे थे। तभी छपरा की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक चालक ने रामगोविंद राम को रौंद दिया इससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रामगोविंद के तीन पुत्र और चार पुत्रियां है। इसमें एक पुत्री अविवाहित है। घटना के बाद रामगोविंद की पत्नी मालती देवी सहित अन्य बच्चों का रो-रोकर हाल बुरा है। घटना को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…