Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लापता छात्र बनकटा पुलिस के सहयोग से बरामद

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर थाना क्षेत्र से हाता हकमा निवासी अमीना खातून के पुत्र अफरोज शाह 17 दिसंबर को मदरसा पढ़ने जाने के क्रम में अचानक लापता हो गया था। इस संबंध में अमीना खातून ने काफी खोजबीन करने के बाद जब पुत्र नहीं मिला तो 2 फरवरी को बच्चे के लापता होने का मामला थाने में दर्ज कराई थी। स्थानीय थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने शुक्रवार की रात यूपी के बनकटा पुलिस के सहयोग उसे बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह मदरसा न जाकर सिवान चला गया था और वहां से मैरवा जाकर किसी होटल में काम करता था। ज्ञात हो कि हाता हकमा निवासी अमीना खातून का पुत्र अफरोज शाह 17 दिसंबर को पढ़ने के लिए सुबह नौ बजे मदरसा के लिए घर से निकला था। वह सुल्तानपुर में मदरसा में रहकर पढ़ता था जो छुट्टी में घर आया था। छुट्टी बाद वह सुल्तानपुर मदरसा के लिए जा रहा था तभी लापता हो गया। जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो अमीना खातून ने 2 फरवरी को आंदर थाना में आवेदन देकर बच्चे के गायब होने की प्राथमिकी कांड संख्या 24/19 दर्ज कराई। पुलिस उसकी खोजबीन में लगी थी। तभी बनकटा पुलिस गश्त के दौरान उसको पकड़ कर आंदर थाना को सूचना दी। इस पर आंदर थाने की पुलिस ने छात्र को बरामद कर शनिवार को 64 के बयान के लिए सिवान ले गई थी। समय से कोर्ट में नहीं पहुंचने के कारण बयान नहीं हो सका। अब सोमवार को कोर्ट में छात्र का बयान कराया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र का 64 का बयान होने के बाद कागजी कार्रवाई कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। छात्र की मिलने की खबर सुनकर माता-पिता काफी खुश हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026