Maharajganj News

तीन दिवसीय प्राचार्य सम्मेलन का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज अनुमंल मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर केशव नगर में रविवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध लोक शिक्षा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के प्रथम सत्र का उद्घाटन राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री यतींद्र शर्मा, प्रदेश सचिव नकुल शर्मा, प्रदेश मंत्री प्रकाश पांडेय, नंदकिशोर प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यतींद्र शर्मा ने कहा कि हमें शिक्षा नहीं विद्या की ओर बढ़ना है। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में विद्या विहीन शिक्षा के कारण कितने छात्र अपना अनिष्ट करते हुए देखे गए हैं। विद्या भय से मुक्त करती है, इसलिए हमें विद्या की ओर अग्रसर होना चाहिए। इस कार्यक्रम सत्र मंच का संचालन मिथिलेश कुमार सिंह ने किया। सम्मेलन को प्रदेश सचिव नकुल शर्मा, दिनेश चंद्र, कुमुद कुमारी, मोहन कुमार पदमाकर,श्रीप्रकाश पांडेय, अवधेश सिंह आदि ने संबोधित किया। इस सम्मेलन में प्रमंडल के सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य भाग ले रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024