परवेज अख्तर/सिवान : जिले के असांव थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव निवासी शिक्षक महताबुद्दीन को सोमवार की दोपहर दरौली गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया। सोमवार की सुबह शिक्षक की पत्नी सबरा खातून ने असांव थाना में आवेदन देकर बताया था कि उसके पति रविवार की सुबह 6 बजे शौच के लिए खेत की तरफ गए हुए थे। काफी देर तक जब घर नहीं आए तो रविवार की देर रात तक उनकी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कहीं अता पता नहीं चल पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शिक्षक के स्वजनों ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर उनका फोटो व मोबाइल नंबर डालकर वायरल किया गया था इसपर दरौली गांव के किसी व्यक्ति उनकी पहचान कर दिए गए नंबर पर फोन कर सूचना दी। इसके बाद उन्हें दरौली से लाया गया। फिलहाल वे कुछ बताने से इन्कार कर रहे हैं। शिक्षक के मिलने के बाद पत्नी सबरा खातून, पुत्री नाजनीन परवीन, नासरीन परवीन व इस्माइल फरान समेत आदि काफी खुश है। बरामदगी की सूचना स्वजनों ने असांव पुलिस को दे दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…