उद्घाटन मैच में पचरुखी ने बैकुंठपुर को 3-0 से हराया

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर प्रखंड के बगाही खेल मैदान में रविवार की शाम सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ. कुमार देवरंजन सिंह ने फीता काट तथा शांति के प्रतीक कबूतर छोड़ कर किया। मैच पचरुखी बनाम बैकुंठपुर के बीच खेला गया। खेल पहले हाफ में पचरुखी की टीम ने एक गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। मैच के दूसरे हाफ में पचरुखी की टीम ने पुन: लगातार दो गोल दागकर अपनी टीम को 3-0 से बढ़त दिला दिया जो अंत तक बरकरार रहा। बैकुंठपुर की टीम के खिलाड़ी गोल करने का काफी प्रयास किए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अंत में पचरुखी टीम को 3-0 से विजयी घोषित किया गया। मौके पर पूर्व मुखिया विनोद सिंह, गुड्डू सिंह, पूर्व जिला पार्षद रेणु यादव, लक्ष्मण सिंह, राजकिशोर सिंह, सुरेंद्र सिंह, त्रिभुवन राम, आनंद सिंह उज्जैन, भिखारी सिंह, त्रिभुवन सिंह, अरुण सिंह, अवधेश सिंह, रूपेश सहनी, सोनू महतो, जवान सिंह, शैलेश महतो, मुन्ना महतो समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024