छपरा

मितेंद्र यादव दुबारे बने इसुआपुर के प्रखंड प्रमुख

छपरा : इसुआपुर के पूर्व प्रखण्ड प्रमुख जितेंद्र प्रसाद यादव को बुधवार को दुबारे प्रखंड प्रमुख का ताज मिल गया। हालांकि प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका भवन में प्रमुख के चुनाव के लिए हुई आहूत बैठक में अपदस्थ प्रखंड प्रमुख सरोज कुमारी समेत छ: पंचायत समिति सदस्य उमा देवी, संध्या सिंह, राकेश पांडेय, पूनम देवी तथा प्रभावती देवी सदन में नहीं पहुंचे। वहीं 19 पंचायत समिति सदस्यों में से सदन में उपस्थित 13 सदस्यों मितेंद्र प्रसाद यादव, राजाराम सिंह, मुकेश चौरसिया, कमल देव सिंह, मोनू राम, रंभा देवी, राजंती देवी, नयन देवी, मीना देवी, रानी देवी, दीनानाथ रावत, नंदकिशोर राय तथा संतोष साह ने सर्वसम्मति से रामचौरा पंचायत के बीडीसी सदस्य सह पूर्व प्रखंड प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव को प्रमुख पद के लिए चुन लिया।

नव निर्वाचित प्रमुख को एसडीओ मढ़ौरा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नव निर्वाचित प्रमुख को तरैया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश राय, पूर्व जिला पार्षद शमीम अहमद, सरपंच झूलन राय, पूर्व बीडीसी सदस्य ईसुदीन मियां, विश्वनाथ राय, संजय राय व अन्य सैकड़ों समर्थकों व शुभचिंतकों ने अबीर गुलाल लगाकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया। मालूम हो कि 2016 में बीडीसी सदस्यों ने मितेंद्र प्रसाद यादव को प्रखंड प्रमुख का सेहरा पहनाया था। जिनके दो वर्ष कार्यकाल पूरा होने के उपरांत उन्हें अपदस्थ कर डटरा पुरसौली पंचायत की समिति सदस्य सरोज कुमारी प्रमुख पद के लिए चुनी गई थीं। हालांकि इनके भी दो वर्ष कार्यकाल पूरे होने पर सह-मात का खेेल खेलते हुए पुुन: समिति सदस्यों ने सरोज कुमारी को अपदस्थ कर दुबारे मितेंद्र प्रसाद यादव को प्रमुख का ताज सौंप दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026