छपरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना नल -जल , 24 घंटो में होंगी समस्याओं का निवारण

छपरा: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी नल-जल निश्चय योजना की शिकायतें अब 24 घंटे के अंदर दूर होंगी। इस योजना का लाभ लोगों को निरंतर मिले, इसकी विस्तृत कार्ययोजना राज्य सरकार द्वारा तैयार कर ली गई है। इस योजना से जुड़े तीनों विभागों लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पंचायती राज और नगर विकास एवं आवास विभाग की शिकायतें एक ही टॉल फ्री नंबर (1800-1231121) पर प्राप्त करने की व्यवस्था है।

24 घंटे में शिकायतें दूर नहीं हुईं तो उसकी सूचना संबंधित विभाग के ऊपर के अधिकारी के पास पहुंच जाएगा। कोई भी लाभुक टॉल फ्री नंबर पर फोन कर योजना से जुड़ी अपनी हर तरह की शिकायतें दर्ज करा सकता है।

विकास भवन (नया सचिवालय) में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम का नियंत्रण लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पास है, पर यहां से तीनों विभाग की शिकायतें दूर करने की व्यवस्था है। गौरतलब हो कि राज्य में तीन विभागों को नल-जल योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों के एक लाख 14 हजार वार्डों में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण और पंचायती राज विभाग के माध्यम से योजना संचालित है। वहीं शहरी क्षेत्रों के 3300 वार्डों में इस योजना का क्रियान्वयन नगर विकास एवं आवास विभाग करा रहा है। एक लाख से अधिक वार्डों में कार्य पूर्ण हो चुका है। कंट्रेल रोम में शिकायतें आते ही उसे तुरंतर संबंधित विभाग में भेज दिया जाएगा। इसके बाद विभाग के द्वारा शिकायतें 24 घंटे में दूर करायी जाएंगी। अगर 24 घंटे में शिकायत दूर नहीं हुई तो उसकी सूचना ऊपर के अधिकारी के पास चली जाएगी।

सात निश्चय पार्ट 2 का होगा हिस्सा

सात निश्चय पार्ट 1 में राज्य के सभी घरों में नल से पेयजल की आपूर्ति शुरू करनी थी, जिसपर काम अंतिम चरण में है। अब पार्ट 2 के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नल-जल योजना का लाभ लोगों को नियमित रूप से मिलता रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026