परवेज अख्तर/सिवान: हुसैनगंज विधायक हरिशंकर यादव ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वे सामान्य ओपीडी में कार्यरत डा. अंजुम परवीन से रोगियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही पैथोलाजी, प्रसव कक्ष, डेंगू वार्ड, डेंटल ओपीडी सहित अन्य वार्डों का जायजा लिया तथा संतोष व्यक्त की।
विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र ही एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. मनोज कुमार के बारे में पूछताछी को बताया गया कि वे 12 दिनों के लिए विभागीय प्रशिक्षण हेतु छपरा गए हैं। इस अवसर पर डा. अंशु अंकित, डा. कमलेश्वर पांडेय, स्वास्थ्य प्रबंधक एसरारुल हक, अमित पाठक, कृपाशंकर प्रसाद एवं प्रधान लिपिक अमितेश कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…