सिसवन: ग्यासपुर उच्च विद्यालय में आपस में भिड़े शिक्षक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्यासपुर में पदस्थापित एक महिला शिक्षिका के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्यासपुर में पदस्थापित शिक्षिका कौशल्या देवी के साथ उनके सहायक शिक्षिका एवं शिक्षकों द्वारा स्कूल में पढ़ाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान देखते ही यह बात मारपीट में बदल गई। दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। देखते ही देखते विद्यालय परिसर युद्ध का अखाड़ा बन गया। शिक्षकों के बीच मारपीट होता देख किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना सिसवन थाना को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद सिसवन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले को किसी तरह शांत कराया।

बताया जाता है कि विद्यालय में बहुत पहले से शिक्षकों के बीच अनबन चल रहा था, जिसकी जानकारी प्रखंड के वरीय शिक्षा पदाधिकारी को भी थी, लेकिन पदाधिकारियों के उदासीन रवैया के कारण मामला बुधवार को मारपीट तक पहुंच गया। ज्ञात हो कि प्रखंड के कई ऐसे विद्यालय हैं जहां पर शिक्षकों के बीच दुर्व्यवहार करने का वीडियो कई बार इंटरनेट मीडिया ग्रुप में प्रसारित हो हो चुका है। उसके बाद भी शिक्षा विभाग द्वारा इन शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। इस कारण शिक्षकों का मनोबल बढ़ गया है तथा शिक्षक आपस में ही गाली गलौज व मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024