परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज प्रखंड के शिवदह पंचायत स्थित अवधीया टोला में 14 लाख की लागत से बने सड़क का जदयू विधायक हेमनारायण साह ने मंगलवार को उदघाटन किया. प्रखंड के अवधिया टोला में विधायक मद से बने इस सड़क की लागत 14 लाख 17 हजार 4 सौ रुपये है. उद्घाटन के बाद विधायक ने कहा कि इस सड़क का निर्माण कराकर उन्होंने ग्रामवासियों के साथ किये गए वादे को पूरा किया है. उनके क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है. उनकी कोशिश है कि क्षेत्र के सभी पंचायत मुख्य सड़क से जुड़ जाये.
उन्होंने राज्य सरकार की विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना जैसे महामारी में भी विकास कार्य तेजी से हो रहे है. उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि महाराजगंज शहर की सड़क का काम शीघ्र ही शुरू की जाएगी. टेंडर कि प्रक्रिया पूरी हो गई है. कुछ पेपर की प्रक्रिया पूरी होते ही इस ड़क पर निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष महमद अयूब, संत जी, बीके पंडित, कृष्णा सिंह, दीनानाथ साह, देवेंद्र चौरसिया, सुनील सिंह, रंगलाल पंडित, अखिलेश चौरसिया, सुभाष चौरसिया, परमालिक चौरसिया, धर्मेंद्र सिंह,पारस सिंह आदि उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…