परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम मुड़ा में मंगलवार की सुबह एक जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गई. जिसमें महिला सहित पांच लोग बुरी तरह घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सिसवन के रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. यलों में मति देवी, राजवीर माझी, प्रीति कुमारी, कुंती देवी, गुड्डू देवी है. वहीं दूसरी तरफ कचनार गांव में मामूली सी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए.
घायलों को इलाज के लिए सिसवन के रेफरल अस्पताल में लाया गया. जहां उनकी इलाज चल रहा है. घायलों में कचनार गांव निवासी रामेश्वर महतो, राज मुन्नी देवी बताई जाती है. हालांकि दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर सिसवन थाने में प्राथमिकी दर्ज के लिए गुहार लगाई है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…