छपरा

राजद के पक्ष में मतदान करने के लिए विधायक ने चलाया जनसंपर्क

छपरा : जिले के मशरख प्रखंड स्थित चांद कुदरिया पंचायत के गांव चांद कुदरिया, हरपुरजान, सुंदर में बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर राजद विधायक ने गांव में घूम घूम कर ग्रामीणों का हाल-चाल लिया और विधानसभा चुनाव में अपने पक्ष में लालटेन छाप पर वोट मांगा। मौके पर राजद विधायक ने कहा कि आपने मुझे विधानसभा में लालटेन छाप पर भोट देकर भेजा जिस पर मैंने कभी भी दाग नही लगने दिया। बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के दुख हो या सुख उन्होंने कभी भी मुंह नही फेरा हैं। बाढ़ का समय हो या कोरोना काल हमने आपके मदद मे कभी कोई कमी नहीं होने दी।

उनके आदर्श पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह आज जेल में हैं जिन्होंने आपके सुख दुख में हमेशा साथ दिया वही उन्होंने जो विकास किया वह किसी से छिपा नहीं है।हमारा परिवार हमेशा आपकी आवाज बनकर खड़ा हैं। बनियापुर विधानसभा क्षेत्र का विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है। मौके पर उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,शिक्षक अब्बास हुसैन,यशवंत सिंह, मुखिया मुन्ना मांझी, सुरेश सिंह, जटाधारी राय, अख्तर हुसैन, पूर्व मुखिया भरत प्रसाद, इजहार मियां अफजल हुसैन, हेमन्त राय मौजूद रहें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026