Gopalganj News in Hindi

छह विधानसभा सीटों के लिए कुल 103 प्रत्याशी चुनाव मैदान

गोपालगंज: छह विधानसभा सीटों के लिए जारी नामांकन दाखिला का शोर शुक्रवार को थम गया। इस बीच कुल 103 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। शनिवार को तमाम नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। इसके बाद नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी 19 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। नौ अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के बाद जिले के सभी छह विधानसभा सीटों पर नामांकन दाखिला का कार्य प्रारंभ हुआ। शुरुआत में नामांकन दाखिला की रफ्तार सुस्त रही। लेकिन अंतिम दो दिनों में 80 प्रत्याशियों ने अलग-अलग सीटों से नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिला की समय सीमा समाप्त होने के बाद बरौली विधानसभा सीट से कुल 24 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज विधानसभा सीट से कुल 23 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अलावा इसके हथुआ विधानसभा सीट से कुल 16 तथा कुचायकोट विधानसभा सीट से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिले के भोरे सुरक्षित विधानसभा सीट से कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस प्रकार बरौली विधानसभा सीट से जिले में सबसे अधिक तथा भोर विस क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या सबसे कम है। नामांकन पत्रो की संवीक्षा व नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद चुनाव मैदान में डटे रहने वाले प्रत्याशियों की सही संख्या सामने आएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026