Tarwara Hindi News

विधायक श्याम बहादुर सिंह के साले ने दर्ज कराई एफआईआर

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव में सोमवार की देर रात सरकारी पोखरे में मछली मारने के विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने सशस्त्र हथियार लैस होकर बड़हरिया विधायक श्याम बहादुर सिंह के साले के घर हमला बोल दिया। इसके बाद उनके साले के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसको लेकर आस पास के लोगों में नाराजगी है। फायरिंग की घटना के बाद नथनपुरा गांव में अफरा-तफरी मच गयी। अंधेरे में लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का जायजा लिया इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि नथनपुरा गांव निवासी श्रीराम सिंह ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि नथनपुरा गांव स्थित सरकारी पोखरे में जबरन मछली मारने को लेकर सभय तिवारी द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। पोखरे से मछली मारने का विरोध मेरे गांव के लोग कर रहे थे। इसी विवाद को लेकर सोमवार की देर रात सभय तिवारी पांच- छह लोगों के साथ हथियार से लैस होकर मेरे घर पहुंच गए। इसके बाद मुझे घर से बुलाकर मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। इसको देख आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। लोगों के आक्रोश को देख नथनपुरा गांव के सभय तिवारी के साथ आए लोगों ने फायरिंग शुरू कर दिया। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी। इस मामले में नथनपुरा गांव के सभय तिवारी मिथिलेश तिवारी प्रियांशु तिवारी समेत पांच लोगों को आरोपित किया है।।उधर मंगलवार की सुबह इसी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के प्रियांशु तिवारी ने नगर थाने में दिए फर्द बयान में कहा है कि सरकारी पोखरे में मछली मारने को लेकर सोमवार की दोपहर विवाद हुआ था। इस विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह दो बाइक पर सवार होकर श्रीराम सिंह बबलू सिंह रजनीश कुमार संजय सिंह व नीतीश कुमार मेरे घर पर आकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। जिसका विरोध करने पर जान मारने की नियत से फायरिंग कर मुझे घायल कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देख पीएमसीएच रेफर कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024