Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आइसोलेशन सेंटर पर कहीं सुविधाएं तो कहीं नदारद

परवेज अख्तर/सिवान:- कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बनाए गए आइसोलेशन सेंटर पर कहीं सुविधाओं से लैस है तो कहीं सुविधाएं नदारद रहने से लोग नाराज हैं। गोरेयाकोठी प्रखंड के कई केंद्रों पर अन्य राज्यों से आए लोगों का नाम कागजों में अंकित है लेकिन वे लोग केंद्रों पर प्रशासनिक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से अपने घर चले जा रहे हैं। इस संबंध में सीओ विकास कुमार ने बताया कि कई आइसोलेशन सेंटरो का जायजा लिया। केंद्रों पर रखे गए लोगों ने बताया कि इससे तो अच्छा अपना घर है। कई केंद्रों पर शौचालय नहीं है पेयजल की व्यवस्था नहीं की गयी हैं। उन्होंने बताया कि कर्णपुरा राजकीय मध्य विद्यालय में बने आइसोलेशन सेंटर पर रखे गए लोगों से जायजा लेते हुए सभी पीड़ितो से उनकी समस्याएं सुनी गयी। उपस्थित लोगों ने बताया कि मीनू के अनुसार जलपान व भोजन कराया जाता है। पेयजल के लिए मिनरल वाटर की आपूर्ति कराई जाती है। घर से बढ़िया भोजन मिल रहा है। इसको लेकर गोरेयाकोठी मुखिया संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार तिवारी को धन्यवाद दिया। वही सतवार पंचायत सरकार भवन में रखे गए लोग व्यवस्था से क्षुब्ध दे हैं। हरिहरपुर में बने आइसोलेशन सेंटर में व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाया गया। चौकी पंचायत में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। लेकिन में रात में प्रतिनियुक्त किए गए सरकारी कर्मचारी के नहीं रहने से लोग नाराज हैं। जबकि मुखिया द्वारा खाने-पीने और नहाने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी है। पचरुखी प्रखंड के तरवारा पंचायत में बने आइसोलेशन सेंटर पर बाहर से आए लोगों के लिए समुचित व्यवस्था की गयी है वहीं मनमानी करने वालों के खिलाफ मुखिया वशिष्ठ प्रसाद द्वारा कार्रवाई की जाती है। तथा लोगों की पीड़ा सुनकर उन्हें सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024