गोरियाकोठी

गोरेयाकोठी में आठ लाख से बने कमरे का एमएलसी ने किया लोकार्पण

परवेज अख्तर/सिवान :
दिवंगत धर्मेंद्र कुमार वर्मा की स्मृति में उनके पैतृक गांव भिट्ठी में रामाशीष वर्मा बालिका उच्च विद्यालय में नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष और निर्वतमान विधान परिषद सदस्य केदारनाथ पांडे और विधान परिषद सदस्य संतोष कुमार सुमन ने सादे गरिमापूर्ण समारोह में संयुक्त रूप से लोकार्पित किया. विधान परिषद सदस्य संतोष कुमार सुमन ने स्व. वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे वर्मा असमय विदा हुए. वहीं एलएलसी केदारनाथ पांडेय ने निधन को समाज का अपूरणीय क्षति बताया.

डॉ जीतेंद्र वर्मा के द्वारा दान किये गये आठ लाख रूपये से बने इस कक्ष के से लड़कियों को विद्यालय में बल मिलेगा. इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार वर्मा स्मृति वाटिका का भी शिलान्यास केदारनाथ पांडेय और संतोष कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से किया गया. मौके पर डॉ जीतेंद्र वर्मा, उर्मिला देवी, तपी प्रसाद उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्भय कुमार सिंह,  जमालुद्दीन अंसारी, राजू सिन्हा आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन यशवंत कुमार सिंह ने किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026