परवेज अख्तर/सिवान :
पुलिस ने एक बोतल शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि सोमवार को नौतन पुलिस शाहपुर नहर पुल के समीप वाहन जांच कर रही थी तभी उत्तर प्रदेश की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक आ रहे थे युवकों को रोक कर तलाशी ली गई, तो उनके पास से एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया.
इसके बाद पुलिस ने युवकों की बाइक तथा शराब जब्त कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में एक युवक उत्तर प्रदेश के रामपुर कोठी निवासी दीपक जायसवाल तथा दूसरा बिहार के सीतामढ़ी जिला निवासी रवि कुमार है. दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…