Maharajganj News

महाराजगंज में मनरेगा मजदूर बिना मास्क व सोशल डिस्टेंस में कर रहें कार्य

परवेज अख्तर/सिवान:- कोरोना महामारी के चलते पूरे देश मे जहां लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंस का नियम लागू किया गया है। साथ ही सरकार के द्वारा शर्तो के साथ मनरेगा के तहत मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करने का आदेश दिया गया है। सरकारी कार्यो को करने के लिये मजदूरों को मास्क व सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। जबकि प्रखंड में मनरेगा के तहत कार्य कर रहे मजदूरों में सोशल डिस्टेंस का अभाव और बिना मास्क के कार्य करना प्रतिष्ठा की बात है। मनरेगा के बाबुओं में सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाना अच्छा लगता है।

प्रखंड के सभी पंचायतों में जहां भी मनरेगा के तहत कार्य हो रहे है वहां सरकार के आदेश की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जाती है। अभी हाल ही में प्रखंड के जिगरहवां पंचायत में ऐसा देखने को मिला अब यही हाल कसदेऊरा पंचायत में देखने को मिल रही है। जहां इस पंचायत के चवर में मनरेगा के सैकड़ो मजदूरों के द्वारा बांध बंधा जा रहा है। इन मजदूरों के चेहरे पर ना तो मास्क है और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग है इनके जेहन में कोरोना के संक्रमण का थोड़ा भी भय नहीं है। जब इस संबंध में मजदूरों से पूछा गया तो उनलोगों ने बताया कि हमलोगों को मुखिया या पंचायत सेवक के द्वारा माक्स या सेनिटाइजर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे से निबटने के लिए सरकार लॉकडाउन लागू किया है। जबकि सरकार द्वारा मनरेगा कार्यो को छूट मिलनें के बाद ग्राम पंचायतों में काम जोर पकड़ने लगा है तो वहीं दूसरी ओर घोर लापरवाही देखी जा रही है। इस सम्बन्ध में पंचायत रोजगार सेवक धीरज जी ने बताया कि पूर्व में जो मास्क आया था वह मजदूरों के बीच वितरण किया गया है। मजदूरों की संख्या बढ़ने के चलते जीविका को मास्क की आपूर्ति करने की बात कही गयी है और सभी मजदूरों को सोशल डिस्टेंस में रह कर कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026