हसनपुरा के मनरेगा पीटीए की हृदय गति रुकने से मौत, शोक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के मनरेगा पीटीए राम अवधेश सिंह यादव की रविवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गयी. शनिवार की देर रात से अचानक पेट में गैस और पेट की दर्द की शिकायत पर रविवार को स्थानीय क्लिनकि चैनपुर म़े इलाज कराया गया. जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल रेफर कर दिया. तभी अचानक मौत हो गयी. दिवंगत राम अवधेश सिंह यादव आरा बक्सर के नोनियापुर गांव का रहने वाले थे. दो साल पूर्व हसनपुरा में मनरेगा पीटीए के पद पर प्रभार लिए थे. वे काफी मिलनसार व ईमानदार प्रवृति के थे. वे सिसवन के चैनपुर बाजार में डेरा लेकर रहते थे.

वही मौत की खबर मिलते ही हसनपुरा प्रखंड के सभी पदाधिकारियों समेत अन्य कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी. मौत की सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी. मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजन रोने बिलखने लगे. दिवंगत राम अवधेश सिंह यादव के पुत्र चैनपुर पहुंच कर शव को अपने साथ लेकर पैतृक गांव चले गये. घटना को ले बीडीओ राजेश्वर राम,सीओ प्रभात खबर, मनरेगा पीओ अरविंद दास के अलावे पूर्व जिलाउपाध्यक्ष व जिप पार्षद ब्रजेश कुमार सिंह, सोहेल खान, रहमान अंसारी, विजय कुमार, बालक कुमार,रवि गुप्ता, सहित अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026