परवेज अख्तर/सिवान: मलमलिया-मशरक एनएच-227ए पर जिले के सीमावर्ती भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र से थोड़ी दूर आगे सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही कार में जोरदार ठोकर मार दी. इससे कार में सवार बसंतपुर के आभूषण व्यवसायी तारकेश्वर प्रसाद के पुत्र रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. घटना रविवार तड़के 2 से 3 बजे के आसपास की है. जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार अपने ससुराल शीतलपुर से घर कार से लौट रहे थे.
घटनास्थल के पास सड़क किनारे ट्रक पार्क किया हुआ दिखा. कार की गति सड़क सूनी होने के कारण तेज थी. जैसे ही कार ट्रक के करीब आई. ट्रक के चालक ने बिना कोई इंडिकेटर दिए वाहन को आगे दाहिने तरफ बढ़ा दिया. अपने लेन में कार चला रहे चालक ने स्थिति भांपते हुए कार को दाहिने तरफ ले जाना चाहा. लेकिन इसी बीच ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त होते हुए पंद्रह से बीस फीट उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…