रघुनाथपुर

मनरेगा मजदूरों ने मुखिया के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान:- हसनपुरा/रघुनाथपुर. प्रखंड के गोपी पतियांव गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के परिसर में सोमवार को समाजिक कार्यकर्ता राधा कुमार साह के नेतृत्व में दर्जनों मनरेगा मजदूरों ने स्थानीय मुखिया व पंचायत रोजगार सेवक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान मनरेगा मजदूरों का कहना है कि हमलोगों मनरेगा में काम किये लेकिन जितने दिन कार्य किए है, उतना दिन जॉब कार्ड पर नहीं चढ़ाया गया. साथ ही हमलोगों को मजदूरी अभी तक नहीं मिला है. इतना ही नहीं कुछके लोगों के बताया कि जॉब कार्ड पर हाजिरी बना दी गई. लेकिन मजदूरी नहीं दी गई. जिससे सभी मनरेगा मजदूरों में रोष ब्याप्त है.

समाजिक कार्यकर्ता रांधा कुमार साह ने कहा कि गोपी पतियांव पंचायत में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है. मनरेगा कार्य में लूट खसोट किया गया है. वहीं इस संदर्भ में मुखिया मनोरंजन साह का कहना है कि पीआरएस से बात हो चुकी है. जल्द ही मजदूरों को खाते में राशि भेज दी जाएगी. विरोध प्रदर्शन करने वालों में बिंदा देवी, चन्दगोविंद यादव, तारकेश्वर साह, रामप्रवेश सिंह, उमेश पटेल, जयकिशोर पटेल, भरत सिंह, भृगुनन्द मांझी, बैधनाथ कुर्मी, राधेश्याम साह, कांति देवी, शैल देवी, मुन्ना पटेल, ललन चौहान, राधेश्याम महतो, सभापति देवी, फूलमती देवी, लक्ष्मण चौहान सहित चार-पांच दर्जन मनरेगा मजदूर उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026