परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के राजद कार्यालय में राजद प्रखंड अध्यक्ष बबन राम के नेतृत्व में बिहार के दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के भीष्म पितामह रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया. देश के कद्दावर नेता रघुनाथ बाबू की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया व ईश्वर से प्रार्थना की गयी. साथ ही, उनके चित्र पर राजद नेताओं ने पुष्पांजलि दी.
इस मौके पर पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद ने रघुवंश बाबू को राजद के भीष्म पितामह व समाजवाद का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई. इस मौके पर राजद नेता मो. एहतेशामुल हक सिद्दीकी, प्रो. महमूद हसन अंसारी, डॉ अशरफ अली, पूर्व जिला पार्षद कमलेश प्रसाद, राजेंद्र यादव, युवा जिला महासचिव रहीमुद्दीन खान, शंभू प्रसाद गुप्ता, लक्की बाबू,शौकत अली, जहूर आलम सहित अन्य राजद नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…