परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के जीरादेई प्रखंड के बढ़ेया पंचायत के डीलर ददन ओझा पर एमओ संतोष कुमार सिन्हा ने राशन वितरण में धांधली करने, समय से राशन वितरण नहीं करने तथा लाभुकों के मिलने वाले राशन का कटौती करने पर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. एसडीओ रामबाबू बैठा ने मंगलवार को डीलर के गोदाम तथा दुकान का काफी गहनता से जांच किया. जांच के दौरान गोदाम के स्टॉक तथा दुकान पर काफी अनियमितता मिली. जांच के दौरान लोगों की शिकायत भी सत्य पाया गया.
एसडीओ रामबाबू बैठा ने बताया कि सरकार द्वारा कोरोना काल में लाभुकों को मिलने वाली राशन का वितरण भी डीलर द्वारा नहीं किया गया है. एमओ संतोष सिन्हा ने बताया कि डीलर द्वारा लगभग सात माह से राशन का वितरण नहीं किया गया है. अब लाभुकों को दूसरे डीलर द्वारा राशन का वितरण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि किस डीलर के दुकान से लाभुकों को राशन मिलेगा, इसका प्रस्ताव एसडीओ को भेज दिया गया है. इधर डीलर पर हुए कार्रवाई से अन्य डीलरों में हड़कंप मचा है.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…