गोपालगंज: बैकुण्ठपुर अंचल के अंचलाधिकारी राकेश कुमार दुबे ने अंचल के राजस्व कर्मचारियो की एक बैठक कर यह चेतावनी दिया कि हल्का क्षेत्र में नदी से बालू और किसी अन्य इलाकों से भी मिट्टी नही निकाला जा सकेगा। राजस्व कर्मचारियो को अंचलाधिकारी ने बताया कि बगैर लाइसेंस के साधारण मिट्टी के निष्कासन एवम प्रेसन पर रोक लगाई गई है। अवैध खनन , परिव्हनव्म भंडारण निवारण के विरुद्ध खनन एवम भूतत्व विभाग द्वारा जारी निर्देश के आलोक में साधारण मिट्टी एक लघु खनिज है।
इसका निष्कासन एवम प्रेसन बिल्कुल अवैध है। पकड़े जाने पर वाहन जब्त कर नियमानुसार कानूनी कारवाई तय है। यदि कोई मिट्टी या बालू निकलता है तो वह कानून का उल्लंघन होगा। वैसे लोगो को चिन्हित कर शीघ्र ही प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। अंचलाधिकारी ने राजस्व कर्मचारियो को निर्देशित किया है कि बगैर अनुज्ञप्ति के कही भी मिट्टी या बालू का निकासी बर्दास्त नही की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…