परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शुक्रवार को मो. शहाबुद्दीन से जुड़े कुल आधा दर्जन मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में चार मामलों की सुनवाई हुई ।जबकि अपर जिला सत्र न्यायाधीश बीके शुक्ला की अदालत में दो सेशन मामलों की सुनवाई की गई। सेशन अदालत ने ज्ञानी मोड़ के निवासी सुरेश सिंह की हत्या से जुड़े मामले में अभिलेख का अवलोकन करने के पश्चात अभियोजन पक्ष को गवाही कराए जाने का निर्देश दिया। एक अन्य क्रिमिनल रिवीजन मामले में संक्षिप्त सुनवाई हुई। उधर विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में चार मामलों की सुनवाई की गई।अदालत ने अभियोजन एवं बचाव पक्ष की उपस्थिति में संक्षिप्त सुनवाई की। तत्पश्चात सभी मामलों में सुनवाई हेतु दूसरी तिथि निर्धारित कर दी। ज्ञात रहे कि चुनाव कारणों से जिला प्रशासन ने विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह का सुरक्षा गार्ड वापस ले लिया है, जिसके वजह से विशेष लोक अभियोजक कुछ दिनों से विशेष अदालत नहीं पहुंच पा रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…