परवेज अख्तर/सिवान : सरयू नदी पर बना पीपा पुल शुक्रवार को जलस्तर में बढोतरी के कारण ध्वस्त हो गया,इस कारण पीपा पुल के सहारे बिहार व यूपी के बीच आवागमन बाधित हो गई। पीपा पुल के ध्वस्त हो जाने की सूचना मिलते ही यूपी के पीडब्ल्यूडी विभाग एवं पीपा पुल कर्मी चार चक्का गाड़ियों का आवागमन रोक कर मरम्मत का कार्य मे जुट गए। जिस तरह से सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है उससे लगता है कि पीपा पुल से अब आवागमन नहीं हो पाएगा। बताते चलें कि सरयू नदी में विगत 15 दिनों से जल स्तर मे लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को आई तेज आंधी व पानी से सरयू नदी में एक बारगी जल स्तर मे काफी वृद्धि हो गई और तेज बहाव होने लगा, इससे दोनों तरफ के किनारे कटाव से संपर्क छूट गया और आवागमन बाधित हो गया। पुल के मरम्मती का कार्य खबर प्रेषण तक जारी था। जिले के दक्षिणाखंड मे प्रवाहित हो रही सरयू नदी पर बने पीपा पुल बिहार सिवान जिला के दरौली एवं यूपी के बलिया जनपद के खरीद गांव को जोड़ती है। यह पीपा नदी के जल स्तर. कम हो जाने पर उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा प्रति वर्ष दिसंबर माह मे बनाया जाता है और मई माह में पीपा पुल हटा दिया जाता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026