परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शनिवार को मो. शहाबुद्दीन से जुड़े सेशन मामले की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश बीके शुक्ला की अदालत में दो सेशन मामले की सुनवाई की गई। अदालत में प्रफुल पटेल हत्याकांड से जुड़े मामले में गवाही हेतु तिथि निर्धारित थी। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह एवं सहायक लोक अभियोजक रघुवर सिंह एवं रामराज प्रसाद की मौजूदगी में सुनवाई आरंभ की गई। अभियोजन की ओर से मामले में गवाह प्रस्तुत करना था। इसके संबंध में गवाही की प्रस्तुति हेतु बड़हरिया थाना प्रभारी को नोटिस निर्गत की गई थी। आज दूसरे तिथि पर भी गवाह के उपस्थित नहीं कराए जाने पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए बड़हरिया थाना प्रभारी पर कारण बताओ नोटिस निर्गत किया है। इसी अदालत में एक अन्य क्रिमिनल रिवीजन मामले में आंशिक सुनवाई की गई। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मो. मोबीन, उत्तिम मियां एवं अन्य उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…