Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दंपती के बीच सुलह समझौते में बाधक बना स्मार्टफोन

परवेज अख्तर/सिवान : सिवान के मैरवा प्रखंड के इंग्लिश गांव में शनिवार को एक स्मार्टफोन दंपती के बीच दीवार बन गया। फोन के कारण दंपती के बीच आई दूरियां ग्राम कचहरी भी कम नहीं कर पाई और सुलह की कोशिश नाकाम हो गई। अंतत ग्राम कचहरी में बैठे लोगों ने अगली तिथि तय कर फिर से सुलह कराने की बात कही। दोनों पक्षों को सोचने का एक और मौका दिया गया। हालांकि ग्राम कचहरी में यह पहला प्रयास नहीं था। इसके पहले भी दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की गई थी। बताते हैं कि इंग्लिश पंचायत के छट्ठू राम के टोला में लालू राम ने नौ महीने पहले अपनी मां के समक्ष अपनी पसंद की लड़की से शादी का प्रस्ताव रखा। इसके लिए उसकी मां तैयार नहीं हुई, लेकिन बाद में वह बेटे की पसंद को समझते हुए इसके लिए राजी हो गई। शादी के कुछ ही महीने बाद परिवार में आपसी मतभेद उत्पन्न हो गए। दांपत्य जीवन में आई तल्ख़ियां ने धीरे-धीरे पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ा दी। घर के अंदर होने वाले झगड़े को पंचायती कर सुलझाने की कोशिश की गई। शनिवार को ग्राम कचहरी में विवाहिता अपने पति के साथ रहने की गुहार लगाने अपनी मां के साथ मायके से इंग्लिश पंचायत सरकार भवन में पहुंच गई। उसके पति और सास को भी बुलाया गया। सुलह-समझौते का प्रस्ताव तैयार हुआ। दोनों पक्ष इसके लिए तैयार हो गए, लेकिन इन प्रस्तावों में स्मार्ट फोन विवाहिता को रखने पर पाबंदी की बात भी शामिल थी। ग्राम कचहरी में तैयार समझौता पत्र में यह कहा गया था

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026