परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हसनपुरा प्रखंड सभागार में बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह व एमओ कैसर जमाल की अध्यक्षता में गुरुवार को एक बैठक किया गया। जिसमें पीडीएस दुकानों पर उठाव व वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) मशीन का उपयोग किया जाना है। जिसके ले पीडीएस दुकानदार इसी मशीन से खाद्यान्न का उठाव करेंगे। इसके लिए जरूरी है कि सभी उपभोक्ताओं का राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो। सभी डीलरों के साथ बैठक कर उन्हें पाश मशीन के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।वही एमओ ने पीडीएस हाेल्डरों को उठाव व वितरण में पारदर्शिता रखने की नसीहत दी तथा कहा कि पाश मशीन से उठाव व वितरण होने से पीडीएस संचालन में स्वतः पारदर्शिता आ जाएगी। यही कारण है कि राज्य सरकार इस मशीन से उठाव वितरण कराने के लिए संकल्पित है। एमओ ने कहा कि आधार कार्ड से राशन कार्ड का लिंक कराने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जो उपभोक्ता मर चुके है या फिर फर्जी है उनका कार्ड क्लोज कर दिया जाएगा। बैठक के दौरान एमओ के साथ ही प्रखण्ड व नगर के सभी डीलर उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…