परवेज अख्तर/गोपालगंज:- जिलाधिकारी अरसद अजीज के आदेश व उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर के भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक उत्पाद विभाग के पुलिस को यह सूचना मिली कि शराब के तस्कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब से भरे एक कार को बल्थरी व पहाड़पुर के समीप रोके हुए है सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त स्थल की घेराबंदी कर के छापेमारी शुरू कर दी तो दो कार नजर आयी,जिसकी तलाश की गई तो एक सेंट्रो कार व एक स्विफ्ट कार बरामद की गई।जिसके फाटक को जब खोल कर देखा गया तो उसमें 888 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया,जो यूपी से बिहार लाया गया था। पुलिस ने उक्त स्थल से चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,गिरफ्तार तस्करों में रोहतक हरियाणा निवासी अभिषेक,मंजीत,रविन्द्र,व सन्नी शामिल है।इन तस्करों से पूछताछ के दौरान कई महत्व पूर्ण सुराग मील चुके है,जिसपर पुलिस छापेमारी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…