Siwan News

मो. शहाबुद्दीन के सात मामलों की हुई सुनवाई

परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शनिवार को मो. शहाबुद्दीन से जुड़े कुल सात मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष सेशन न्यायाधीश की अदालत में दो मामलों की सुनवाई हुई, जबकि पांच मामले न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सुने गए। विशेष सेशन न्यायाधीश बी के शुक्ला की अदालत में प्रफुल पटेल हत्याकांड के मामले में सुनवाई की गई। अदालत ने पूर्व में हत्या कांड से जुड़े मामलों के गवाहों पर वारंट निर्गत किया था। इसी बाबत अदालत ने नगर थाना से मामले में सर्विस रिपोर्ट तलब की है। एक अन्य क्रिमिनल रिवीजन मामले में आंशिक सुनवाई की गई। उधर विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में पांच मामलों की सुनवाई हुई। दो मामलों के गवाहों पर वारंट निर्गत हुआ, जबकि तीन अन्य मामलों में संक्षिप्त सुनवाई की गई। अदालत में विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह, सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह, रामराज प्रसाद तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मो. मोबीन उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026