परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के अरुआ मकड़ी टोला में शनिवार की दोपहर बाद एक युवक ने आत्महत्या की नीयत खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। युवक बुद्धदेव तिवारी का 28 वर्षीय पुत्र बृजेश तिवारी बताया जाता है। आग से झुलसे युवक ने जब शोर मचाया तो घर के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और कमरे के अंदर से उसे निकाला। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जांच कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मामले में ग्रामीणों ने बताया कि आग जब तक बुझाया गया बृजेश का शरीर काफी जल चुका था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। एसआई रामाजी यादव दलबल के साथ एंबुलेंस ले घटनास्थल पहुंचे और उसे पुलिस बल के सहारे एंबुलेंस में रख पीएचसी लाए, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…